फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The municipality will install new streetlights in the old settlement.

Basti News: पुरानी बस्ती में नगर पालिका लगवाएगी नई स्ट्रीट लाइट

Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The municipality will install new streetlights in the old settlement.
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़कें और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यहां नगर पालिका नई स्ट्रीट लाइट लगवाएगी। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि दक्षिण दरवाजा से करूआ बाबा तक 54 लाइट, मां अन्नपूर्णा रसोई से रेलवे स्टेशन तक 24, करूआ बाबा तिराहा से रेलवे क्राॅसिंग तक 13, सुर्तीहट्टा रोड से पुरानी बस्ती तक 22, पांडेय बाजार चौराहा से बांसी रोड 28, पांडेय बाजार चौराहा से मेंहदावल रोड 21, पांडेय बाजार चौराहा से बाबा शंकरदास पोखरा तक 31 लाइट लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुल लगभग 193 लाइट लग जाने से क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जाएगी। इसके लग जाने से नागरिकों को सुविधा होगी। कहा कि चरणबद्ध ढंग से नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए नगर पालिका निरंतर सक्रिय है। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि 193 लाइट की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहे पर लगे हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराकर नई एलईडी लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed