फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   60,000 swindled under the pretext of arranging a loan.

Basti News: लोन दिलाने के नाम पर 60 हजार ठगे

Tue, 06 Oct 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
60,000 swindled under the pretext of arranging a loan.
विक्रमजोत। थाना छावनी क्षेत्र के नियामतपुर निवासी दुकानदार विनोद मौर्या ने विक्रमजोत चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर बैंक लोन दिलाने के नाम पर 59,900 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि 5 सितंबर को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और बैंक से लोन दिलाने की बात कही। आरोप है कि उसने अपना संपर्क पीएनबी पचवस शाखा में होने और लोन दिलाने का कार्य करने की बात बताई। उसकी बातों पर भरोसा कर विनोद ने लोन के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज उसे दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि दस्तावेज ऑनलाइन कराने सहित अन्य प्रक्रिया के नाम पर उससे रकम मांगी गई। उसने 59,900 रुपये दिए, जिसमें 50 हजार रुपये नकद और शेष रकम ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से दी गई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता है और कई बार फोन करने पर कॉल भी नहीं उठाता। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed