Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The mother of the accused is undergoing treatment under surveillance, and the police are awaiting her arrest.

Basti News: निगरानी में हत्यारोपी मां का चल रहा इलाज, गिरफ्तारी के इंतजार में पुलिस

Sun, 17 May 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The mother of the accused is undergoing treatment under surveillance, and the police are awaiting her arrest.
बस्ती/कप्तानगंज। गृह कलह को लेकर आवेश में आकर अपने छह साल के मासूम बेटे प्रभव सिंह का चाकू से गला रेतकर कत्ल करने वाली मां अभी जिला अस्पताल में ही भर्ती है। प्राइवेट वार्ड संख्या तीन के बाहर तीन दिन से पुलिस भी महिला की निगरानी में मौजूद है। मासूम बेटे की हत्यारोपी कीर्ति सिंह की निगरानी में एक एसआई, कांस्टेबल, महिला सिपाही दिन रात ड्यूटी में लगाए जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार डिस्चार्ज होने में अभी तीन-चार दिन लग सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि मासूम बेटे का कत्ल करने वाली कीर्ति सिंह के खिलाफ घटना के दिन 13 मई को ही कप्तानगंज थाने में हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। कानूनी दांव-पेच के अनुसार यह मामला उलझ गया है। घटना के बाद आरोपी महिला घायलावस्था में पुलिस अभिरक्षा में है। उसे गिरफ्तार करने से पुलिस अभी पीछे हट रही है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज से उसे इलाज के लिए वापस जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां पति संदीप सिंह और मायके पक्ष के लोगों ने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महिला ने मासूम बेटे का कत्ल करने के बाद अपने गले और हाथ में भी चाकू से प्रहार कर लिया था। जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई थी। चार दिनों से वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज हो चुका है, उसकी गिरफ्तारी जरूर होगी। इससे पहले उसका मुकम्मल इलाज होना चाहिए। पुलिस की निगरानी में ही महिला का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पत्नी के साथ इलाज कराने में मुस्तैद पति संदीप का कहना है कि वह पूरे मामले में अपने अधिवक्ता से विधिक जानकारी लेने के बाद कोई निर्णय लेंगे। उन्हें कानूनी दाव-पेच की जानकारी नहीं है। अभी फिलहाल मेरी प्राथमिकता में पत्नी का इलाज कराना है। हालांकि इकलौते बेटे की याद आते ही संदीप सदमे में हो जा रहे हैं। रोते हुए कहते हैं कि उनकी दुनिया ही उजड़ गई है, पत्नी कीर्ति सिंह को भी अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। पुलिस को दिए बयान में उसने भी घटना के पीछे घरेलू कलह को ही मुख्य वजह बताया है।
आरोपी महिला से रिश्तेदार मुंह मोड़ रहे हैं। अस्पताल में मायके पक्ष के कुछ लोगों के अलावा कोई अन्य रिश्तेदार नहीं पहुंच रहा है। कप्तानगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले में आरोपी महिला कीर्ति सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य ठीक होने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
--------------

यह है मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी खास गांव में 13 मई की सुबह संदीप सिंह उर्फ सनी सिंह की पत्नी कीर्ति सिंह ने छह साल के मासूम बेटे प्रभव को अपने कमरे में बंद कर लिया। चाकू से बेटे की गला रेतकर हत्या करने के बाद अपने गर्दन और हाथ में भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी। उस समय पति संदीप गांव के बगल स्थित अपने पोल्ट्री फार्म पर गए हुए थे। घर में सास सुनैना देवी ही केवल मौजूद थी। शोर सुनकर वह बहु के कमरे की तरफ बढ़ी तो फाटक अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों ने पति संदीप और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो हाथ में चाकू लेकर महिला और बेकाबू हो गई। काफी देर बाद उसे पकड़कर शांत किया गया। इस मामले में महिला के खिलाफ बेटे की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोट
आरोपी महिला पर पति की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी घटना के दिन ही दर्ज कर ली गई थी। चूंकि महिला घायल हो गई थी इसलिए उसका इलाज भी जरूरी है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज कराया जा रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसके गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संजय सिंह, सीओ कलवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed