{"_id":"61a7b56ae72fd30ef5711262","slug":"the-miscreants-ran-away-after-snatching-the-chains-of-two-women-basti-news-gkp418328816","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की चेन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की चेन छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
दो महिलाओं की चेन छीनकर भागे बदमाश
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने आधे घंटे के अंदर चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े हुई दोनों घटनाओं में एक कोतवाली थाने से कुछ मीटर दूरी पर ही हुई। कोतवाल घनश्याम राय ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
इनमें पहली घटना कोतवाली थाने से पहले रोडवेज के पीछे स्थित जयपुरवा मोहल्ले में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हुई। मोहल्ले के आसमान सिंह का हाता निवासी मदन गिरी ने बताया कि उनकी माता शान्ति देवी घर के सामने निकलीं थीं। तभी बाइक सवार दो व्यक्ति पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। इस दौरान गले पर चोट लग गई। दूसरी घटना इसके ठीक 30 मिनट बाद एक बजकर 15 मिनट पर आवास विकास कॉलोनी में टीवी टॉवर के पास हुई।
वहां के एमआईजी-79 निकट टीवी टॉवर निवासी प्रेम प्रकाश मिश्र ने बताया कि उनकी माता सावित्री देवी घर के अंदर से कूड़ा लेकर कूड़ेदान में डालने निकलीं। तभी दो युवक बाइक से पहुंचे। तब तक लौटकर वह अपने बरामदे में पहुंच चुकी थीं। युवकों ने उनसे किसी करतार सिंह का घर पूछा। जैसे ही उन्होंने बताया कि इस नाम के किसी व्यक्ति का घर वह नहीं जानतीं, तभी एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया।