फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The miscreants cut the ATM from the gas cutter in two and a quarter hours

बदमाशों ने गैस कटर से सवा दो घंटे में काटे थे एटीएम

Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The miscreants cut the ATM from the gas cutter in two and a quarter hours
बदमाशों ने गैस कटर से सवा दो घंटे काटे थे एटीएम
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित एसबीआई शाखा का एटीएम काटने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर बदमाशों ने भले ही कालिख स्प्रे कर दिया था, मगर बाहर लगे दो-तीन कैमरों पर उनकी नजर नहीं पड़ी। लिहाजा चोरों की सारी हरकत कैद हो गई।
पुलिस के हाथ लगे फुटेज में बदमाश लग्जरी कार में सवार होकर आते दिखे हैं। कार से गैस सिलिंडर उतारते तीन बदमाश देखे जा रहे हैं। बदमाश आने और जाने में करीब सवा दो घंटे का वक्ता गुजारा। इसके बाद दो बैग में 28 लाख रुपये भरकर भाग गए। एक बदमाश कार कुछ दूरी पर ले जाकर खड़ा कर दिया था। काम हो जाने के बाद फिर कार लेकर एक बदमाश आया और सभी उसमें बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सवा दो बजे के आसपास कार पहली बार ब्रांच के सामने पहुंची। उसके अंदर से एक बदमाश निकला और एटीएम के शटर का ताला काट दिया। कुछ देर बाद फिर कार पहुंची, जिसके अंदर से दो अन्य बदमाश उतरे और गैस सिलिंडर निकाला। पहले से खुले शटर में सिलिंडर लेकर दो अंदर चले गए, जबकि ताला काटने वाला बाहर नजर रखने के लिए खड़ा हो गया। एटीएम के कैश-ट्रे के बाहर लगी लोहे की सुरक्षा जाली गैस कटर से काट दिया। सुरक्षा जाली पूरी तरह से अलग होने के बाद बदमाश ने ट्रे निकाल लिया और उसमें रखी लगभग 28 लाख रुपये चोरी कर ली। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि काफी कुछ जानकारी हाथ लगी है। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है कि बदमाशों ने सधे अंदाज में घटना को अंजाम दिया। उनके तौर-तरीके पिछली एटीएम काटने की घटनाओं के जैसे ही हैं। एसपी को उम्मीद है कि पुलिस को जल्द कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर में कोशिश
बस्ती में एसबीआई दक्षिण दरवाजा शाखा का एटीएम काटकर 28 लाख रुपये चुराने में कामयाब हुए बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अगली ही रात मंगलवार को संतकबीरनगर जिले में भी वारदात करने पहुंच गए। महुली थानाक्षेत्र के नाथनगर में लगे एसबीआई के एटीम को काटने का प्रयास किया गया। मगर उसी वक्त पुलिस की सायरन बजने लगी और चोरों को भागना पड़ा। हालांकि पुलिस वहां की घटना को स्थानीय बदमाशों की करतूत बता रही है।

आईजी ने लिया संज्ञान
महीने भर के भीतर बैंक में दो घटनाएं होने की आईजी आशुतोष कुुमार ने संज्ञान लिया है। बुधवार को एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज पांडेय, सीओ सिटी गिरीश सिंह को तलब किया। काफी देर तक घटना के संबंध में फीड बैक लिया। गश्त-पिकेट बढ़ाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed