{"_id":"65b56de45fce44ec990fb5e4","slug":"the-minister-in-charge-hoisted-the-flag-basti-news-c-207-1-sgkp1004-110579-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिसकर्मी
Sun, 28 Jan 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस लाइंस में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
- बोले मंत्री, 2047 तक देश को बनाएंगे विकसित राष्ट्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान गाया गया और संविधान का संकल्प लिया। पुलिस लाइंस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के कारण विकास भी तेज गति से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव में पहुंच रही है। इसमें लोग 2047 तक राष्ट्र का विकसित बनाने में सहयोग का संकल्प ले रहे हैं। 2047 तक हम विकसित राष्ट्र होंगे। अच्छी कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उनकी बदौलत प्रदेश का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा मेडल पुलिसकर्मी दयाशंकर और रहमत अली को प्रदान किया। उन्होंने प्रदेश के कारागार महानिदेशक की ओर से प्रदत्त स्वर्ण पदक वरिष्ठ जेल अधीक्षक अपूर्वव्रत पाठक को प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रदत्त सिल्वर मेडल उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, फायर सर्विस के रमेश चंद यादव, परेड प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकार अशोक मिश्रा, प्लाटून प्रभारी संदीप राय, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, निधि यादव, एजाज अहमद, राम प्रकाश राय, राम खेलावन एवं मेनका चौहान को देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने प्लाटून कमांडर संजय कुमार, द्वितीय स्थान के लिए प्लाटून कमांडर सुरेंद्र प्रसाद तथा तृतीय पुरस्कार महिला प्लाटून कमांडर निधि यादव को प्रदान किया। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, आरसीसी पब्लिक स्कूल, सेंट बेसिल, लिटिल फ्लावर, इंडियन पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में संचालित वामा सारथी विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, सेंट जेम्स चर्च जूनियर हाईस्कूल, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, कैलवरी आइडियल स्कूल हर्रैया, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी व श्रीमती कृष्णमुरारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने संविधान का संकल्प दिलाया। मौके पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद, एएसपी ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
...
डीएम ने किया संशोधित गजेटियर का विमोचन
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने आयुक्त भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर मातहतों को संविधान का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश ने विज्ञान, शिक्षा, खाद्य, दूरसंचार, राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण, कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र काफी प्रगति किया है। मौके पर अपर आयुक्त, (प्रशासन) राजीव पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ला, अपर आयुक्त (वित्त) आत्म प्रकाश वाजपेयी, समरजीत यादव, संतोष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अंद्रा वामसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में कहा कि आज संशोधित गजेटियर का विमोचन किया गया है, इसमें यदि किसी तथ्य को शुद्ध करना हो तो निर्धारित समयावधि में सुझाव दे सकते है। पूर्ण रूप से मार्च के अंतिम सप्ताह में फाइनल विमोचन किया जाएगा। इसके बाद गांधी कला भवन पहुंचे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम शत्रुहन पाठक, आशुतोष तिवारी, सहायक कोषाधिकारी सुभाष चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
...
शहरी आवास व होमगार्ड्स की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
एसडीएम गुलाब चंद्र के नेतृत्व में आजादी से अब तक के विकास पर विभिन्न विभागों की ओर से रैली निकाली गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कृषि, दुग्ध, वन, उद्यान, जल निगम, होमगार्ड्स की झांकी शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज से निकली गई। रैली कंपनीबाग, गांधीनगर होते हुए जीआईसी परिसर में जाकर समाप्त हुई। बढि़या रैली का प्रथम पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास शहरी व होमगार्ड, द्वितीय कृषि व जल निगम और तृतीय ग्रामीण आजीविका मिशन व उद्यान विभाग को प्राप्त हुआ। रैली में कृषि विभाग के हेरंबनाथ त्रिपाठी ने देशभक्ति गीत गाया। मौके पर पीडी राजेश कुमार झा, पीओ डूडा सुनीता सिंह, कमांडेंट अंतिम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।