फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Makh region was illuminated with 51 hundred lamps, Deepotsav was also celebrated in Shringinari.

Basti News: 51 सौ दीपों से जगमग हुआ मख क्षेत्र, शृंगीनारी में भी मनाया गया दीपोत्सव

Mon, 20 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The Makh region was illuminated with 51 hundred lamps, Deepotsav was also celebrated in Shringinari.
मखौड़ा धाम में दीपोत्सव: 51 सौ दीपों से जगमगाया क्षेत्र- संवाद
परशुरामपुर (बस्ती)। दीपावली की पूर्व संध्या पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विधायक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि लंका विजय के उपरांत जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनके स्वागत में दीपावली मनाई थी। आज भी वही सनातन परंपरा जीवंत है, जो समाज को एकता और प्रकाश का संदेश देती है।
विज्ञापन

शाम होते ही मनोरमा तट, यज्ञ मंडप, मंदिर परिसर और सीढ़ियों पर 51 सौ दीपों की ज्योति से पूरा क्षेत्र आलोकित हो उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मिलकर दीप सजाए और प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से मख क्षेत्र का हर कोना सुनहरी चमक से नहा गया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मखौड़ा धाम वह पवित्र स्थान है, जहां राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ कराए जाने के बाद भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। यह धाम आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म का केंद्र है। कार्यक्रम में राम ललित पांडेय, विनोद गुप्ता, सुनील कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को धनतेरस पर्व पर परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के शृंगी ऋषि और माता शांता देवी की तपस्थली शृंगीनारी में भी दीपोत्सव मनाया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष हरिद्वार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर को ओम और स्वस्तिक के आकार में दीपों से सजाया गया, साथ ही रंगोली और पूजन-अर्चन के बाद दीप प्रज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से जगमगा उठा। इस मौके पर अनंत कृष्ण पांडेय, संजय उपाध्याय, दिलीप पांडेय, ध्रुव कुमार मिश्रा, सुनील कुमार त्रिपाठी, विनय शंकर मिश्र, बृजराज शुक्ला, ताड़कनाथ तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

मखौड़ा धाम में दीपोत्सव: 51 सौ दीपों से जगमगाया क्षेत्र- संवाद

मखौड़ा धाम में दीपोत्सव: 51 सौ दीपों से जगमगाया क्षेत्र- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed