फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The line did not run on the new pole, supply from the old damaged poles

Basti News: नए पोल पर नहीं दौड़ी लाइन, पुराने क्षतिग्रस्त खंभों से आपूर्ति

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The line did not run on the new pole, supply from the old damaged poles
लौकिहवा में पोल पर नहीं दौड़ी लाइन स्रोत ग्रामीण - फोटो : 1
बस्ती। शहर से सटे लौकिहवां गांव में क्षतिग्रस्त पोल पर लाइन दौड़ रही है। नया पोल लगाने के बाद भी तार को नए पोल पर शिफ्ट नहीं किया गया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल तेज हवा के कारण कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चार फरवरी को एक पेड़ काटने के दौरान बगल से गुजर रही लाइन पर सीधे एक डाल गिर गई, जिससे चार पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत के बाद विभाग ने टूटे पोल की जगह चार नए पोल खड़े कर दिए लेकिन पूरी तरह टूट चुके दो पोल की जगह नए पोल पर तो लाइन शिफ्ट किया, लेकिन जो दो पोल नीचे से क्षतिग्रस्त हैं, उन पर दौड़ रहे तार को शिफ्ट नहीं किया।
विज्ञापन

लाइन को यह कहकर चालू करा दिया कि किसी और दिन आकर दो अन्य क्षतिग्रस्त पोल से भी लाइन को शिफ्ट करा दिया जाएगा। इसके बाद से विभाग लाइन को शिफ्ट करना भूल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बात की शिकायत विद्युत उपकेंद्र अमहट के जेई व उच्चाधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। इधर जब तेज हवाएं चल रही हैं तो पोल के टूटकर गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एके सिंह, राजेश कुमार, तेग बहादुर सिंह, हरि प्रसाद मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, विवेक कुमार मिश्रा, निधि सिंह, शिव बहादुर, गिरिवर प्रसाद, रामरूप अग्रहरि, विजय कुमार अग्रहरि, रामस्वरूप अग्रहरि, हरीश चौधरी, सुखराम, राम सजीवन, शशिकला व अन्य ने तत्काल लाइन को शिफ्ट कराकर जर्जर पोल हटवाए जाने की मांग किया है। वहीं, एसई खालिद अहमद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जेई से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed