{"_id":"6807f2076e5132673e0180ab","slug":"the-level-crossing-gate-was-left-open-goods-train-arrived-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135403-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खुला रह गया समपार फाटक, आ पहुंची मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खुला रह गया समपार फाटक, आ पहुंची मालगाड़ी
Wed, 23 Apr 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बभनान। गोंडा जिले के स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे समपार फाटक के समीप उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब समपार फाटक बंद होने के पहले ही मालगाड़ी आ गई। गनीमत रही कि कोई रेलवे गेट पार नहीं कर रहा था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम दीननगर गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग संख्या 233 ए के गेटमैन अनूप कुमार शर्मा के मुताबिक, रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर उन्हें रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद करने का आदेश मिला था। रेलवे स्टेशन से बताया गया की डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन आ रही है।
वह गेट बंद करने के लिए जैसे ही उठा। उसने देखा की डाउन ट्रेक पर आ रही मालगाड़ी होम सिग्नल के अंदर आ गई। होम सिग्नल रेड था। गेटमैन ने ट्रेन रोकने के लिए लाल झंडी दिखाई और हूटर का प्रयोग कर क्रॉसिंग पार करने के लिए दोनों तरह से आ रहे दो पहिया, चार पहिया, पैदल यात्रियों को सावधान किया। संवाद