फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The kidnapped person will testify in the kidnapping case on April 15

Basti News: अपहरणकांड में 15 अप्रैल को होगी अपहृत की गवाही

Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The kidnapped person will testify in the kidnapping case on April 15
बस्ती। बहुचर्चित अपहरण कांड में आरोपी पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। हालांकि, कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। अपर सत्र न्यायाधीश एवं एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने व्यापारी के बेटे के अपहरण के आरोपी पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के केस में गवाही की अगली तारीख 15 अप्रैल तय कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अमर मणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमर मणि का था। अमर मणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है। तीन नवंबर 2023 को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने बस्ती कोतवाली पुलिस को सीआरपीसी-82 की कार्रवाई का आदेश दिया था। 16 नवंबर की सुनवाई में पुलिस ने सीआरपीसी-82 की कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराया। न्यायाधीश ने भगोड़ा घोषित करते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए गवाही शुरू कराई। चार्ज फ्रेमिंग के दौरान अपहृत राहुल मद्धेशिया का बयान हो चुका है। अब गवाही 15 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed