फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The jumper of Amhat and Badevan substations blew, the power went out.

Basti News: अमहट व बड़ेवन उपकेंद्र का जंपर उड़ा, बत्ती गुल

Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The jumper of Amhat and Badevan substations blew, the power went out.
बस्ती। जिले में बिजली के ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र अमहट की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से 20 हजार से अधिक घर अंधेरे में डूब गए। गांधीनगर, एसबीआई, आवास विकास, सिविल लाइंस समेत सभी फीडरों की बिजली गुल रही। वहीं, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बड़ेवन की बिजली भी फाल्ट के चलते गुल रही। विद्युत उपकेंद्र अमहट के 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से आने वाली 33 केवी लाइन में बुधवार को शाम करीब छह बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे पोषित गांधीनगर, एसबीआई, आवास विकास, कचहरी समेत छह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मी रात आठ बजे तक फाल्ट नहीं ढूंढ़ सके। वहीं, 33 केवी बड़ेवन उपकेंद्र की बिजली भी ब्रेकडाउन में चली गई। बताया गया कि इसका भी जंपर उड़ गया था। छह बजे से आठ बजे तक पेट्रोलिंग के बाद फुटहिया के पास फाल्ट मिला। इससे 15 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभम पांडेय ने बताया कि ट्रांसमिशन से दोनों उपकेंद्र के 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed