फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The infection spread after the intestine was cut, the investigation team recorded the surgeon's statement

Basti News: आंत कटने के बाद फैला था संक्रमण, जांच टीम ने दर्ज किया सर्जन का बयान

Fri, 22 Aug 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The infection spread after the intestine was cut, the investigation team recorded the surgeon's statement
बस्ती। शहर के रौता चौराहा स्थित अवध मेडिकल सेंटर में ऑपरेशन के दौरान आंत काटने और इंफेक्शन फैल जाने के मामले में हुई शिकायत की जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को टीम अस्पताल पहुंची। सर्जन का बयान दर्ज किया। कलवारी थानाक्षेत्र के पकड़ी झब्बर निवासी विशाल सोनी ने सीएमओ को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि पेट में दर्द होने पर वह अपनी पत्नी को रौता चौराहा स्थित अवध मेडिकल सेंटर में दिखाने गए थे। 21 मार्च को चिकित्सक ने पत्नी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मवाद बनने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डॉक्टर ने गुमराह करके 30 से 35 दिन तक इलाज किया। उसके बाद परिजन से दुर्व्यवहार किया। बिना रसीद दिए डिस्चार्ज कर दिया। उसके बाद वह दूसरे निजी अस्पताल दिखाने ले गए। वहां के चिकित्सक ने बताया कि लापरवाही पूर्वक इलाज के चलते आंत कट गई है, इंफेक्शन हो गया है। सीएमओ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए चार सदस्यीय टीम गठित की। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, सर्जन डाॅ. विजय कुमार, निश्चेतक डाॅ. प्रदीप कुमार व प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां सर्जन डाॅ. एसी श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया।
डिप्टी सीएमओ ने कहा कि अभी अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द से जल्द जांच पूरी कर सीएमओ को आख्या सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed