{"_id":"6857193a49bc70f5b807f525","slug":"the-hunger-strike-continued-on-the-fourth-day-as-well-ondition-worsening-basti-news-c-207-1-bst1001-138743-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौथे दिन भी जारी रहा अनशन...बिगड़ रही हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौथे दिन भी जारी रहा अनशन...बिगड़ रही हालत
Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शास्त्री चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल सैनिक लगातार चौथे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। उनकी हालत बिगड़ने लगी है। प्रशासन की तरफ से अनशन खत्म कराने की पहल नहीं की गई। आशीष का कहना है कि जब तक डीएम-एसपी आकर भ्रष्टाचार, जमीन पर अवैध कब्जे, करंट लगने से युवकों की मौत और अपराध के मामले में कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं देंगे तब तक अनशन जारी रहेगा।
आशीष शुक्ल का कहना है कि अन्य मामलों में कार्रवाई अभी लंबित है। प्रशासन का कुछ स्पष्ट रूख सामने नहीं आ रहा है। उभाई प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। काफी दबाव के बाद प्रशासन की तरफ मुआवजे के लिए प्रस्ताव केवल भेजा गया है। इसके अलावा जीतीपुर में 13 साल की बेटी की हत्या के मामले में भी दोषी पुलिस कर्मी सिर्फ निलंबित किए गए हैं। कहा कि लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा नहीं हो सका है।