{"_id":"67ec3b9ef3c0073fa40ef9bb","slug":"the-harshness-of-the-weather-is-taking-a-toll-on-innocent-children-they-are-falling-prey-to-diarrhea-and-pneumonia-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134347-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम की तल्खी मासूमों पर भारी, डायरिया और निमोनिया की चपेट में आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम की तल्खी मासूमों पर भारी, डायरिया और निमोनिया की चपेट में आ रहे
Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम की तल्खी मासूमों पर भारी पड़ रही है। बच्चे डायरिया और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड मासूमों से अटे पड़े हैं। मरीजों के लिए अस्पताल में बेड कम पड़ जा रहे हैं। 36 बेड का चिल्ड्रेन वार्ड फुल है। कई बेडों पर 2-3 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनमें अधिकतर डायरिया, निमोनिया, बुखार आदि से पीड़ित हैं। मौसम में बदलाव से कई तरह की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को चिल्ड्रेन वार्ड में 36 से अधिक मासूम भर्ती रहे। इनमें से अधिकतर डायरिया, निमोनिया, बुखार, सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। वार्ड में बच्चों की अधिक तादाद के कारण नर्सों को खूब भागदौड़ करनी पड़ रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि पिछले पांच दिन से इन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 27 मार्च को 23, 28 व 29 को 13-13, 30 मार्च को 06, 31 को 15 और पहली अप्रैल को दोपहर तक 10 नए मरीज भर्ती हो चुके थे।
विज्ञापन
जबकि पीआईसीयू में भी पांच बच्चे भर्ती हैं। डाॅ. शर्मा का कहना है कि मौसम में अनियमित बदलाव से बच्चे प्रभावित हैं। तापमान में रोज हो रही बढ़ोतरी से शरीर से पसीने के रूप में पानी निकल जाने से डिहाइड्रेशन की शिकायत आ रही है। साथ ही खानपान में सावधानी न बरतने से बच्चों में डायरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कहा कि जहां तक हो सके तेज धूप में बच्चों को न जाने दें। साथ ही पानी उबालकर पिलाना श्रेयष्कर होगा। कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम से परहेज करें।