फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The growth of mythological sites

पौराणिक स्थलों का होगा विकास

Tue, 03 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 03 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
The growth of mythological sites
मखौड़ा में योजनाओं को शिलान्यस करते सांसद।
परशुरामपुर केंद्र सरकार देश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। रामायण सर्किट के विकास को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी संकल्पित हैं। यह बातें केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने मखौड़ा धाम में आयोजित चार परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को मोबाइल से संबोधन के दौरान कहीं।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर न आ पाने की स्थिति में केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को मोबाइल के जरिए संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री की अनुपस्थिति में सांसद हरीश द्विवेदी ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मखौड़ा धाम में  रामजानकी मंदिर के आसपास जन सुविधाओं के विकास, बारिश से बचने के लिए आश्रय, मनोरमा घाट के विकास, सौर ऊर्जा लाइटें, कचरा प्रबंधन आदि, राजा जालिम सिंह के महल, अमोढ़ा के विकास  शहीद स्मारक छावनी स्थल के विकास, श्रृंगीनारी आश्रम के विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती के विकास के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील है। बस्ती को मेडिकल कालेज, मनवर संगम एक्सप्रेस, आडीटोरियम, हमसफर ट्रेन का ठहराव जैसी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। अब रामायण सर्किट में बस्ती की चार परियोजनाओं के 10 करोड़ आवंटित हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों से विरोधी घबरा गए हैं। जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का वनवास अब खत्म होने वाला है। चौदह वर्ष बाद भाजपा प्रदेश की सत्ता में लौटने वाली है। भ्राजपा जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र, उपाध्यक्ष भानुप्रकाश मिश्र, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, ध्रुव नरायन सिंह, अनिल  पांडेय, अनिल मिश्रा, जटाशंकर शुक्ल ने संबोधित  किया। इस मौके पर सत्येंद्र पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवासतव, रामस्वारथ श्रीवास्तव, अमरदीप शुक्ल, श्रवण श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed