{"_id":"68eabebee6c12294920f9fd0","slug":"the-government-team-examined-the-arrangements-in-government-hospitals-basti-news-c-207-1-bst1005-145635-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शासन की टीम ने परखी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शासन की टीम ने परखी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फार्मेसी कक्ष में कर्मचारियों से पूछताछ करते कायाकल्प टीम के अधिकारी
बस्ती। जिले के तीन अस्पतालों का चयन कायाकल्प में हुआ है। शनिवार को भारत सरकार से नामित कायाकल्प की टीम जिला, महिला और 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया का जायजा लिया। कई कर्मचारी टीम कों जरूरी जानकारी नहीं पाए।
यहां गुणवत्ता के साथ भवन के रखरखाव और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। कर्मचारियों और डॉक्टरों से भी संवाद भी किया।
जिला महिला अस्पताल में शासन की कायाकल्प टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया। टीम के आगमन की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे अस्पताल को स्वच्छ और व्यवस्थित कराया।
अस्पताल के सभी वार्ड, ओटी और लेबर रूम में सफाई कराई गई। आनन-फानन कर्मचारी वर्दी में तैनात किए गए और वाहन पार्किंग समेत परिसर को व्यवस्थित किया गया।
अस्पताल में चूना डालकर संक्रमण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया और हर फ्लोर पर सफाई कर्मचारी नजर आने लगे। कायाकल्प टीम में शामिल सदस्यों ने क्रमवार अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने ओटी, लेबर रूम, वार्ड और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की सफाई और प्रबंधन की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। टीम को कई जगहों पर कमियां मिलीं।
विज्ञापन
डॉ. ममतारानी, डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. संतोष मौर्य, शैलेंद्र राय, राकेश पांडेय, बबिता मिश्रा, शिवशंकर पप्पू, प्रदीप यादव, विष्णु मोहन, नरेंद्र कन्नौजिया, मो. अनीस आदि मौजूद रहे।