{"_id":"69138da5addb871a600ee828","slug":"the-government-of-india-is-celebrating-the-tribal-pride-year-to-honour-the-tribals-harish-basti-news-c-207-1-bst1001-147492-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों को सम्मान दिलाने के लिए भारत सरकार मना रही जनजातीय गौरव वर्ष : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासियों को सम्मान दिलाने के लिए भारत सरकार मना रही जनजातीय गौरव वर्ष : हरीश
Wed, 12 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा असर राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने मंगलवार को यहां कहा कि यह वर्ष 2025 अत्यंत गौरवशाली है। भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती इसी साल मनाई जा रही है। भारत सरकार ने इस अवसर को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज के सम्मान और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है।
पूर्व सांसद भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने केवल एक जनजातीय नेता के रूप में नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत के रूप में भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलीहातु गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध बड़े आंदोलन की शंखनाद की। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, आत्मसम्मान और स्वराज का बिगुल बजाया।
इनमें प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन, लखपति दीदी योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजातीय समाज के जीवन स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। यूपी में वनटांगिया और मुसहर समुदायों को सरकारी पहचान, आवास, पेंशन, राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।