{"_id":"69138bfd24d457a8400bd2a8","slug":"the-government-has-allocated-a-budget-of-rs-1850-lakh-for-medicines-and-chemicals-in-chcs-and-phcs-basti-news-c-207-1-bst1005-147475-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी व पीएचसी में औषधि-रसायन के लिए शासन से 18.50 लाख बजट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी व पीएचसी में औषधि-रसायन के लिए शासन से 18.50 लाख बजट आवंटित
Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में सीएचसी और पीएचसी समेत सीएमओ के अधीन संचालित अन्य अस्पतालों में औषधि और रसायन के लिए शासन से 18.50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। बजट मिलने के बाद सीएमओ आवश्यकतानुसार धन खर्च कर सकेंगे। इससे रिजेंट कमी की समस्या खत्म होगी। जिले में 14 सीएचसी और 39 पीएचसी संचालित हैं।
यह बजट चार महीने तक दवाई खरीद में मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयोग कर सकेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर बताया है कि चार महीने दिसंबर से मार्च 2026 तक के लिए औषधि एवं रसायन मद में बजट भेजा जा रहा है। इस बजट का उपयोग दवाइयों की खरीद में प्रयोग किया जाएगा।
पिछले कई साल से मौजूदा समय में शासन से ही दवाइयां भेजी जा रही हैं। यहां से सिर्फ दवाइयों का मांग पत्र भेजा जाता है। कई बार बिना मांग के ही ऐसी दवाइयां भेज दी जाती हैं, जिन रोग के इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं हैं। वहीं, कई बार ऐसी भी स्थिति आती है कि जिन दवाइयों की मांग की जाती है, वह शासन स्तर से समय पर मिल नहीं पाती है। इस कारण से मरीजों को बिना दवाई के ही वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि एक वर्ष में दवाई का जो भी बजट शासन से स्वीकृत होता है, उसके अनुसार दवाइयां मंगवाई जाती हैं। इस समय अधिकांश दवाइयां शासन स्तर से ही आपूर्ति की जा रही हैं।
बजट जारी होने से दवाइयों की कमी होने पर चिकित्सा अधीक्षक स्थानीय स्तर पर जैम पोर्टल या शासन की रेट लिस्ट के अनुसार दवाइयों की खरीदारी कर सकेंगे। सभी सीएचसी पीएचसी में इस दौरान ठंड से बचाव के लिए उपयोग में आने वाली दवाओं केे लिए किया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि इस समय ठंड से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।