{"_id":"63276278cdaa30738f0b9a67","slug":"the-gold-chain-snatched-from-the-neck-of-the-woman-going-with-her-husband-basti-news-gkp450950758","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरया के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला को कोतवाली क्षेत्र के गोरया पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने कई जगह नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाली के बरगदवा (मड़वानगर) निवासी गोपाल चौधरी ने बताया कि उनके भाई की पत्नी का निधन हो गया था। उनकी बरसी में शामिल होने रैपुरा स्थित भाई के घर जाने के लिए पत्नी कमला देवी के साथ शनिवार शाम स्कूटी से निकले थे। शाम 6:45 बजे पेट्रोप पंप से आगे गोरया पुल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और बाइक से ठोकर मारी।
अनियंत्रित होकर पति-पत्नी स्कूटी समेत नीचे जा गिरे। गोपाल चौधरी का एक पैर स्कूटी के नीचे फंस गया। बगल में गिरीं पत्नी के गले से सोने की चेन एक युवक ने काट कर निकाल ली। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार हो भाग गए। घटना की जानकारी गोपाल ने पुलिस को दी।