{"_id":"682e1ec96f0ec3fcf307fba4","slug":"the-girl-was-murdered-due-to-one-sided-lovethe-accused-was-arrested-in-an-encounter-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136925-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एकतरफा प्रेम में की थी युवती की हत्या...मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एकतरफा प्रेम में की थी युवती की हत्या...मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार में युवती की हत्या एकतरफा प्रेम में बैंक में सफाई करने वाले कर्मचारी ने की थी। आरोपी मनोज यादव को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
उसके दाहिने घुटने के नीचे गोली लगी है। एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पूरे प्रकरण का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर एसपी ने बताया कि एक हफ्ते पहले गौशाला में काम करने आई राधिका से एसबीआई पांडेय बाजार में सफाई का काम करने वाला आरोपी मनोज प्रेम करने लगा था।
इस बीच उसने कई बार राधिका को प्रपोज किया, लेकिन उसने नकार दिया। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे राधिका को उसने खंडहरनुमा मकान में जाते देखा। पीछे-पीछे आरोपी भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने देखा कि राधिका नित्यक्रिया कर रही थी, मगर इसे देखकर उठकर खड़ी हो गई। मनोज ने उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। मगर वह विरोध करती रही। इस पर झुंझलाकर आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर राधिका के ललाट पर मार दिया, जिससे वह गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को खींचकर दीवार के किनारे छोटे से गड्ढे में डाल दिया।
वहां पड़ी लकड़ियां और घास फूस ऊपर डालकर आग लगा दी। इसके बाद पीछे के रास्ते सड़क पर आ गया। वहां आसपास तब तक टहलता रहा, जब तक अंदर से धुआं उठना बंद नहीं हो गया। इसके बाद अपने घर चला गया।