{"_id":"55b5ebccabb610df00eef9ab10ae78a8","slug":"the-girl-s-legs-cut-by-gorakhdham-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधाम एक्सप्रेस से युवती के पैर कटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधाम एक्सप्रेस से युवती के पैर कटे
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती के दोनो पैर कट गए। उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, बाद में डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव की निवासी सोनम(22) पुत्री रामसुभावन लखनऊ से गोरखधाम एक्सप्रेस से घर आ रही थी। सोमवार भोर में जैसे ही ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पहुंची, सोनम ट्रेन से नीचे उतरने लगी, इसी बीच अंधेरे के कारण उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ बभनान के चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने तत्काल घटना की सूचना युवती के परिवार वालों को दी। इसके बाद वह वाहन की व्यवस्था कर खुद गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां डाक्टर ने सोनम की हालत देखने के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।