{"_id":"631a34d5938c125f5f4b02d4","slug":"the-girl-jumped-in-the-river-cuano-basti-news-gkp4498444124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में युवती ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में युवती ने लगाई छलांग
विज्ञापन
कुआनो नदी में युवती ने लगाई छलांग
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बरतनिया गांव के पास कुआनो नदी में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। उसे डूबता देख नदी के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसकी जान बचाई।
बरतनिया निवासी अमृतलाल की पुत्री सोनी का विवाह संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव में हुआ है। छह महीने से पारिवारिक विवाद के चलते वह मायके में रह रही है। परिजनों के मुताबिक सुबह सोनी के पति का फोन आया था। पति की बातों से नाराज सोनी ने कुआनो नदी के बरतनिया घाट पर छलांग लगा दी। लालगंज पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद