फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl became a shield for the soldier

Basti News: सिपाही के लिए ढाल बनी युवती, बोली-उसने फोन कर बुलाया था

Mon, 01 Apr 2024 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The girl became a shield for the soldier
दुबौलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात पकड़ा गया था कप्तानगंज थाने का सिपाही
विज्ञापन

रिश्तेदारी में रहने के दौरान युवती की सिपाही से हुई थी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पकड़े गए सिपाही के पक्ष में युवती ढाल बनकर खड़ी हो गई। सिपाही के पक्ष में बयान देने की वजह से उस पर केस दर्ज नहीं हुआ। बल्कि निलंबित करके छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक युवती ने सारा इल्जाम अपने सिर पर ले लिया। उसने यह कहकर सबको निरुत्तर कर दिया कि उसके फोन करके बुलाने पर सिपाही आया था। उसने उल्टे गांव के लोगों को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले का आरोपी वर्ष 2018 में आरक्षी के रूप में पुलिस विभाग का हिस्सा बना। उसकी कप्तानगंज क्षेत्र में तैनाती थी। उसी क्षेत्र के एक गांव में युवती रिश्तेदारी में आई थी। उसी दौरान दोनों की मोबाइल फोन के जरिए बातचीत शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि अक्सर किसी न किसी बहाने वह युवती से मिलने पहुंच जाता था।
विज्ञापन

सिपाही का गांव में आकर ऐसी हरकत करना लाेगों को नागवार लग रहा था। कुछ युवकों ने योजना बना रखी थी कि इस बार जब वह गांव में आए तो उसे रंगे हाथ पकड़ना है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिपाही और प्रेमिका गांव के सिवान में मिलने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि सिपाही ने बाइक एक खेत के बगल सूनसान जगह पर खड़ी कर दी। ग्रामीणों ने बाइक की लाइट के जरिए खोजबीन करदोनों को पकड़ लिया और सिपाही की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हलचल मच गई। कुछ ही देर में दुबौलिया, कलवारी, लालगंज, नगर, कप्तानगंज, सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सिपाही को कप्तानगंज पुलिस थाने लेकर चली गई। युवती से कई घंटे तक पूछताछ करती रही। बाद में युवती ढाल की तरह सिपाही के पक्ष में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed