फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The four-day festival of Surya worship will begin from tomorrow.

Basti News: कल से सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व की होगी शुरुआत

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The four-day festival of Surya worship will begin from tomorrow.
बस्ती। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार 17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 20 को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिन के पर्व का समापन होगा। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती निर्मली कुंड पर बेदी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली व भैयादूज से दो दिन बाद शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजार में रौनक दिखने लगी है। शहर से लेकर गांवों तक घाटों व पोखरों की साफ-सफाई होने लगी है। शहर के व्यापारी विभिन्न प्रकार के फलों का स्टाक मांगा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री चौक, कंपनीबाग, फव्वारा तिराहा, कटरा तिराहा, रोडवेज, सरदार भगत सिंह चौक, नेहरू तिराहा, दक्षिण दरवाजा, करुआ बाबा तिराहा, स्टेशन तिराहा समेत आसपास के इलाकों के बाजार छठ पूजा के सामान से सज गए हैं। लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामग्री जुटाने लगे हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित अर्चना के लिहाज से हर सामान की खरीदारी करने में लगे हैं। साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं की साज-सज्जा से संबंधित दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed