{"_id":"696d379e9ea6712d32086c1b","slug":"the-flow-of-water-supply-is-thinpiles-of-dirt-basti-news-c-207-1-bst1006-151499-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सप्लाई के पानी की धार पतली...गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सप्लाई के पानी की धार पतली...गंदगी का अंबार
विज्ञापन
शहर के जोलहन टोला की टूटी नाली।संवाद
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के जोलहन और चिकवा टोले में समस्याओं की भरमार है। जलापूर्ति की धार इतनी पतली है कि एक बाल्टी पानी भरने में एक घंटे लग जाता है। टुल्लू पंप भी पानी का बेग तेज करने में नाकाम साबित हो रहा है। दोनों टोलों में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी कूड़ा तो उठाते हैं, मगर खाली जगह पर फेंक चलता बनता हैं। इस मोहल्ले में संकरी गली से प्रवेश करते ही पतली और गंदी नालियां देखने को मिल जाएंगी। लोगों ने बताया कि जलापूर्ति का पानी आता जरूर है, मगर उसकी धार बेहद पतली रहती है। बिजली के लगे खंभे भी एक तरफ झुक गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां एक नाला है, मगर कुछ जगहों पर ढक्कन गायब हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
बच्चे भी दिनभर यहां-वहां खेलते रहते हैं। मोहल्ले में साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को फोन कर कर्मचारियों को बुलाना पड़ता है। लोगों का आरोप है यदि सफाईकर्मी आते हैं तो हर घर से सौ-पचास रुपये की वसूली करते हैं। नाली साफ करने के बाद गंदगी को वहीं पर छोड़ दी जाती है। बरसात के दिनों में इस मोहल्ले की हालात और खराब हो जाती है। इन दिनों नाले की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। नाले का पानी जहां निकलता है, वहां झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
लोग बाेले- समस्या का नहीं होता समाधान
इसके लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। मोहल्ले की नालियां गंदगी से पट गई हैं। उसका पानी सड़क पर आ जाता है। इस पानी से होकर लोग आने-जाने को मजबूर हैं।
-मुबारक अली, स्थानीय नागरिक
...
नाले में एक बच्चा काफी पहले गिर चुका है। नाले पर कई स्थानों पर ढक्कन नहीं है। नगर पालिका से ढक्कन रखवाने की मांग की जा चुकी है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
मोहम्मद सहजादे, स्थानीय नागरिक
कोट
जोलहन और चिकवा टोले में समस्याओं का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। नाले और नालियों की भी सफाई कराई जाएगी।
-अंगद गुप्त, ईओ, नगर पालिका