फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The first event, despairingly, then face bloom

पहले छाई मायूसी, फिर खिले चेहरे

Mon, 11 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 11 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The first event, despairingly, then face bloom
पूर्व सांसद भालचंद्र यादव राज्यमंत्री पप्पू निषाद से मिलने कैली अस्पताल मे पहुचे।
मारपीट के मामले में कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में शुक्रवार को जेल भेजे गए प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। 
विज्ञापन

 इस दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता और मंत्री समर्थक कोर्ट परिसर में डटे रहे। वहीं पूर्व सांसद भालचंद यादव समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर जमे रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे। पहले जब करीब एक बजे सीजेएम कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे मंत्री समर्थकों में मायूसी छा गई, वहीं करीब साढ़े तीन बजे एडीजे कोर्ट से जमानत मिलने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी छा गई।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोर्ट खुलने के साथ ही खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री के बेल पर सुनवाई को लेकर अटकलें लगने लगी। जितने लोग उतने प्रकार की बातें कहीं जा रही थी, लेकिन जब यह पता चला कि मंत्री के मामले में सुनवाई शुरू हो गई है तो तमाम लोग न्यायालय परिसर पहुंच गए। इस बीच पूर्व सांसद भालचंद यादव, सपा नेता बृजभूषण पांडेय, ब्रह्माशंकर भारती सहित तमाम लोग डाक बंगले पर जमे रहे। इस दौरान पूर्व सांसद पल-पल की जानकारी लेते रहे। परिसर में मौजूद लोगों को फोन कर जमानत के बारे में पूछते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को मंत्री के जमानत को मंजूर किए जाने की सूचना मिलते ही खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही आदेश की कापी लेकर जल्द से जल्द जेल तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार हुई। बाद में लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed