{"_id":"6962a3437ecf0ce25404eb47","slug":"the-father-expressed-fears-of-murder-while-the-wife-claimed-she-had-tried-to-save-him-basti-news-c-207-1-bst1006-151016-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिता ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी का दावा- किया था बचाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिता ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी का दावा- किया था बचाने का प्रयास
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा क्षेत्र के लोहदर मोहल्ले में ओमकार चौधरी (38) की मौत के मामले में पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में गृह कलह में आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। पत्नी शर्मीला का कहना है कि उसने कैंची से मफलर का फंदा काटकर ओमकार को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर चुकी थी। मुंडेरवा क्षेत्र के पड़ियापार के रहने वाले सुभाष होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सुभाष के तीन बेटों में सबसे बड़ा ओमकार एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और मुंडेरवा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान भी चलाता था। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी शर्मीला और दोनों बच्चों के साथ ओमकार मुंडेरवा के लोहदर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगा था। बृहस्पतिवार की रात में किसी बात पर विवाद के बाद उसने पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और खुद बरामदे में चला गया था। पुलिस की पूछताछ में ओमकार की पत्नी शर्मीला ने बताया है कि अनहोनी की आशंका में उसने खिड़की से देखा तो ओमकार मफलर के फंदे से लटका दिखा। उसने खिड़की से ही मफलर बांधकर फंदा लगा लिया था।
शर्मीला और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। शर्मिला का कहना है कि कैंची से मफलर का फंदा काटकर उसने पति को बचाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानेदार प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के अन्य लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।