फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The fasting people offered their farewell prayers

Basti News: रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की

Sat, 06 Apr 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The fasting people offered their farewell prayers
साऊंघाट के जामा मस्जिद में जुमा की नवाज अदा करते रोजेदार।
सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों व मुख्य चौराहों पर तैनात रहे मजिस्ट्रेट व पुलिस बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रमजानुल मुबारक के आखिरी शुक्रवार को जुमा पर अलविदा की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदें नमाजियों की भीड़ से भर गई थीं। इस दौरान मस्जिदों, मुख्य चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रही। अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
शहर की जामा मस्जिद गांधी नगर, दारूल ऊलूम, जामिया हनफिया, हुसैनी मस्जिद, खैर मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, कटरा मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद कर्बला, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन रोड, गौसिया जामा मस्जिद दक्षिण दरवाजा सहित अन्य मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजानुल मुबारक के रोजे अदा करने के लिए मुबारकबाद दी। रमजान के पाक महीने के अंतिम जुमे को हजारों रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। तपती धूप में अकीदतमंदों ने भीषण गर्मी में मस्जिदों में नमाज पढ़ी। अलविदा की नमाज नगर बाजार के जामा मस्जिद के अलावा आस पास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों मे अदा की गई।
विज्ञापन

रमजान के अंतिम जुमे की नमाज बभनान नगर पंचायत के रजा जामा मस्जिद, कुरैशी मस्जिद व ऐराकी मस्जिद में हुई। रोजेदार मकसूद ने बताया कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए पाक माना जाता है। अंतिम जुमे को अलविदा व छोटी ईद के नाम से त्योहार माना जाता है। दुबौलिया कस्बा सहित धर्मूपुर, बैरागल, सेमरा, बसंतपुर, गुलौरी बुजुर्ग, सैनिया, खुशहालगंज, गोकुलपुर आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ग्राम पंचायत सिसवारी स्थित जामा मस्जिद, जमदाशाही, मझौंआमीर, गंधरिया फैज, खम्हरिया, पकरी चौबे, बसडिलिया, पुरैना, अमौली, सोनहटी बुजुर्ग, विल्लौर, रसूलपुर, रानीपुर, व्योतहरा आदि में जुमे की नम़ाज अदा की गई। कुदरहा क्षेत्र के जिभियांव खुर्द, जिभियांव कला, लालगंज, डिहुकपूरा, थन्हवा मुड़ियारी आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सभासद ने कराया इफ्तार
बनकटी। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड स्थित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम के परिसर में सभासद शबनम बानो तथा सामजसेवी मोहम्मद हासिम ने रोजादारों को इफ्तार कराया। गौसिया जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान ने नमाज अदा कराया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, शाह आलम, मोहय्यद्दीन, जलालुद्दीन, मो. खलील, मो. याकूब, अब्दुल वहाब, इस्राइल, वकील सिद्दीकी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed