फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family protested by placing the dead body of the young man in front of the police station.

Basti News: थाने के सामने युवक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The family protested by placing the dead body of the young man in front of the police station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी। कस्बे में अलाव तापते समय कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने सोमवार को छावनी थाने के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे।
वहां से शव घर ले जाने के बाद फिर मांग पर अड़ गए। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से गिरफ्तारी करने का आश्वासन मिलने पर शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर को छावनी कस्बे में अलाव तापते समय बेकाबू कार ने कस्बा निवासी सुनील कुमार सहित दो युवकों को चपेट में ले लिया था। रविवार की रात कस्बा निवासी सुनील कुमार की मौत हो गई। देर रात में शव घर लाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सुनील के परिजन तमाम लोगों के साथ थाने पर पहुंच गए।
शव को सड़क पर रखकर गाड़ी चालक दीपक गुप्ता की गिरफ्तारी और कार की बरामद की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की खबर लगते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन परिजनों का मान मनाैव्वल शुरू हो गया। थानाध्यक्ष ने चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed