फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The eyes of the candidates were on each ballot

Basti News: एक-एक मतपत्र पर थी प्रत्याशियों की नजर

Sun, 14 May 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the candidates were on each ballot
किसान पीजी कालेज में वोटो की गिनती करते कर्मचारी।
बस्ती। मतगणना के दौरान शनिवार को मतगणना स्थलों पर गहमागहमी का माहौल रहा। सभासदों और निकाय अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी और उनके एजेंटों की मुस्तैदी अंतिम दौर तक बनी रही। इस दौरान गिनती कराने पहुंचे प्रत्याशी और उनके एजेंटों की एक-एक मतपत्रों पर पैनी नजर रही। जैसे ही कोई अवैध मतपत्र मिलता था एजेंटों में तकरार बढ़ जाती थी। कई बार आरओ को हस्तक्षेप तक करना पड़ा।
विज्ञापन

केडीसी में नगर पालिका, नगर पंचायत बनकटी, मुंडेरवा, गायघाट, नगर बाजार और गनेशपुर की मतगणना कराई गई। सुबह आठ बजे से ही यहां मतों की गिनती कराने को लेकर प्रत्याशियों और एजेंटों का जमावड़ा लग गया। नगर पालिका के वोटों की गिनती के लिए कुल 25 टेबल केडीसी में लगाए गए थे। वहीं बगल स्थित केआईसी में पांच निकायों की गिनती के लिए कुल 19 टेबल लगाए गए थे। प्रत्येक टेबल पर अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अलग-अलग गिनती कराई जा रही थी। प्रत्येक टेबल पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बाहर एजेंटों की भीड़ थी। इस दौरान बैलेट बाक्स खुलते ही एजेंट सक्रिय हो जा रहे थे। जिन मतपत्रों पर मुहर के निशान में गड़ब़ी मिली, उसको लेकर देर तक बहस हुई। बाद में आरओ निर्णय सुनाकर मामला शांत करा रहे थे। नगर पालिका के काउंटर नंबर 18 पर मतगणना के दौरान कार्मिक और भाजपा एजेंटों में काफी कहासुनी हुई। यहां कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। एजेंट एक कार्मिक को हटाने की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में पुलिस और अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। वहीं केआईसी में नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष पद के मतगणना के दौरान भी कई बार हो हल्ला हुआ। मतों के गिनती के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक एक दूसरे पर तरह-तरह का आरोप मढ़ते रहे। हालांकि प्रशासन यहां की गिनती को लेकर काफी सक्रिय रहा, जिससे मामला बिगड़ने नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed