फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The entry of friend Angad in Jamwant case increased the trouble for the police

Basti News: जामवंत कांड में दोस्त अंगद की एंट्री से पुलिस की बढ़ी मुश्किल

Sat, 08 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The entry of friend Angad in Jamwant case increased the trouble for the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जामवंत कांड में अंगद की एंट्री के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। अब दो तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। एक यह कि कहीं दोनों साजिश कर किसी तीसरे का शव जलाकर भाग तो नहीं गए या फिर एक साथ कहीं हों।
दूसरा यह कि हो सकता है कि जमीन और ट्रैक्टर बेचकर मिले रुपये लेकर जामवंत अंगद की हत्या कर भाग गया हो। उधर, जामवंत कांड मे अंगद की एंट्री होने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, अंगद के लापता होने का नया पहलू सामने आते ही पुलिस के दिमाग की बत्ती भी जल गई है। हालांकिए वाल्टरगंज पुलिस पहले भी जामवंत के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अंगद के घर के कई चक्कर लगा चुकी है, मगर उस वक्त पुलिस की नजर सिर्फ जामवंत का रहस्य सुलझाने पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अंगद की गुमशुदगी को जामवंत से जोड़कर देखा जाने लगा है। साथ ही, केस में रुधौली पुलिस की एंट्री भी हो चुकी है। कारण यह कि जामवंत का गांव धौरहरा भले ही अंगद के गांव मुनियाव से सटा है, मगर दोनों गांव के थाने अलग-अलग हैं।

इसलिए अंगद के लापता होने की गुमशुदगी रुधौली सर्किल के रुधौली थाने में दर्ज है। जबकि जामवंत के केस की तफ्तीश सदर सर्किल के वाल्टरगंज थाने से की जा रही है। सीओ सीटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अंगद और जामवंत के बीच संबंध की जानकारी सामने लाने के लिए वाल्टरगंज थाने की पुलिस के साथ रुधौली थाने को भी लगाया गया है। रुधौली के एसएचओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि वह इसकी छानबीन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed