{"_id":"67b7783cba7192d6e60a1024","slug":"the-entrance-of-baida-samay-mata-mandir-will-be-constructed-with-50-lakh-rupees-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132317-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैडा समय माता मंदिर का 50 लाख से बनेगा प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैडा समय माता मंदिर का 50 लाख से बनेगा प्रवेश द्वार
Fri, 21 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। बैडा समय माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य प्रवेश द्वार से होगा।
बृहस्पतिवार को पुरोहित रवीश मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेवानिवृत्त प्रवक्ता विक्रमाजीत सिंह व उनकी पत्नी मालती सिंह से भूमि एवं शिलापूजन कर कार्य शुभारंभ कराया। बैडा समय माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि यह निर्माण मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा।
राजस्थान की एक निजी निर्माण संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मिर्जापुर शैली पर आधारित होगा।
प्रवेश द्वार राजस्थान के भरतपुर से लाए जाने वाले लाल बलुआ पत्थर से बनेगा। प्रवेश द्वार 40 फीट चौड़ा और 24 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर की दूर-दूर तक प्रसिध्दी है। यहां दूर दराज से लोग मन्नत मांगने आते हैं।
इस मौके पर लल्लन सिंह, लाल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रविप्रताप सिंह,भानू सिंह, विकास सिंह, रामशंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, चंचल त्रिपाठी, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।