{"_id":"67d2fc803eced24614080763","slug":"the-eagerness-to-reach-home-on-holi-became-a-problem-for-the-people-basti-news-c-207-1-kld1003-133406-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली में घर पहुंचाने की बेताबी बनी लोगों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली में घर पहुंचाने की बेताबी बनी लोगों के लिए मुसीबत
Thu, 13 Mar 2025 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। परदेसियों की होली में घर पहुंचने की बेताबी देखते ही बन रही है। दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, लुधियाना, अहमदाबाद जैसे शहरों से आ रही ट्रेनों की बोगियां खचाखच भरी हैं। मगर स्टेशन पर उतरने के बाद प्रवासियों को घर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राइवेट टैक्सी वाले उन्हें किराए की जानकारी न होने का बखूबी फायदा उठा रहे हैं। कहीं 10 किलोमीटर का एक हजार तो कोई दो हजार तक वसूल रहा है। कई घंटे की यात्रा की थकान से चूर प्रवासियों को मजबूरी में मुंह मांगी रकम चुकानी पड़ रही है।
परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी के रूटों पर कई बसें लगाई गई हैं, लेकिन मुख्यालय से महुली रोड, कलवारी रोड, डुमरियागंज रोड, बांसी जैसे रोड पर इक्का-दुक्का बसें लगी हैं। बाकी समय निजी बसों और टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।