फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The DM discussed with political parties about the management of polling stations.

Basti News: मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों से डीएम ने किया विमर्श

Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The DM discussed with political parties about the management of polling stations.
बस्ती। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर विमर्श किया। इस दौरान राजनीतिक दलों की ओर से तमाम मतदेय स्थलों को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि पुनरीक्षण से पूर्व गतिविधियों के तहत अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का संभाजन कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके दृष्टिगत मतदेय स्थलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। इसके लिए अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिली भवनों और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटिज में भी मतदेय स्थल स्थापित कराने की संभावनाएं है। बहुमंजिली भवनों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, आरडब्ल्यूए काॅलोनी, जिनके पास अपने परिसर में भूतल पर और झुग्गी झोपड़ी वाले समूहों के समीप में सामान्य सुविधा क्षेत्र सामुदायिक हॉल हो, वहां नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए सर्वे कराया जाना अपेक्षित है। संभाजन के लिए एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथा संभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न छूटे और परिवार के सभी सदस्य समान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखें जाए। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश, एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed