{"_id":"690a66343a22c21697013d0c","slug":"the-divisional-commissioner-and-dig-inspected-the-preparations-for-the-fair-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147046-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण
Wed, 05 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को कलवारी–टांडा पुल घाट का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पुलिस व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, महिला सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। डीआईजी ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, राहत दल, स्टीमर, नाव और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।