{"_id":"6a4d5163f5d88ef3c904f9a9","slug":"the-dilapidated-roads-at-the-district-hospital-are-adding-to-the-patients-suffering-basti-news-c-207-1-bst1005-161912-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला अस्पताल की बदहाल सड़कें बढ़ा रहीं मरीजों की तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला अस्पताल की बदहाल सड़कें बढ़ा रहीं मरीजों की तकलीफ
विज्ञापन
जिला अस्पताल की जजर सड़क। संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल परिसर में राह चलना दुश्वार है। परिसर की अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मुख्य गेट से लेकर इमरजेंसी, आवासीय क्षेत्र, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर को जाने वाली सड़कों की गिट्टियां उखड़कर बिखरी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। एक दशक से यहां की सड़कों का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है।
बता दें कि पिछले साल नगर पालिका की ओर से अस्पताल परिसर की सड़कों के मरम्मत की सुगबुगाहट हुई थी। बाद में यह मामला इसलिए ठंडा पड़ गया कि अस्पताल परिसर होने के नाते नगर पालिका के सामने सड़क निर्माण कराने में वैधानिक अड़चन आ गई।
जिससे परिसर की आधा दर्जन सड़कों की दशा और दयनीय हो गई है। गेट संख्या एक से इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड तक जाने वाली मुख्य सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गिट्टियां उखड़ी हुई हैं और जगह-जगह सड़क में गड्ढे बन आए है।
विज्ञापन
ऐसे में इमरजेंसी से दो सौ मीटर दूर ऑपरेशन थियेटर या मेडिकल वार्ड तक मरीजों को स्टेचर ले जाना कठिन हो गया है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर स्टेचर लेकर चलते समय घायल मरीजों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
इस दौरान चोट लगने वाली जगह पर असहनीय दर्द हो रहा है। रुधौली से आए राम सूरत ने कहा कि उनके मरीज के पैर में चोट लगी है। स्टेचर से ऑपरेशन थियेटर तक मरीज को कई जगह हिचकोले खाने पड़े हैं।