फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dilapidated Malhani cowshed will be closed, cattle will be protected in Dubaulia and Parasrampur.

Basti News: बदहाल मल्हनी गोशाला होगी बंद, दुबौलिया व परसरामपुर में संरक्षित होंगे गोवंश

Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Malhani cowshed will be closed, cattle will be protected in Dubaulia and Parasrampur.
विक्रमजोत। विकास खंड विक्रमजोत के मल्हनी ग्राम पंचायत के अस्थाई गो आश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या कम होने और बढ़ती शिकायतों के चलते बंद करके यहां के गोवंश को रूपगढ़ और मल्हूपुर गोशाला में स्थानांतरित किया गया। गोशाला में कुल 64 पशु थे जिनमें अधिकांश देखरेख के अभाव में बीमार थे।
विज्ञापन


बुधवार को गोशाला के जिला नोडल जिला आबकारी अधिकारी ने सचिव प्रतीक शुक्ला के साथ निरीक्षण किया था और तत्काल इन्हें सुरक्षित अन्य गोशाला में भेजने का निर्देश दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को छावनी के एक डीसीएम पर गौ वंशों को अमानवीय तरीके से लाद कर रूपगढ़ भेजा जा रहा था। डीसीएम चालक गोवंशो को लाद कर लगभग तीन घंटे तक गोशाला के पास गाड़ी खड़ी कर कहीं चला गया था। जिससे एक गोवंश की तबियत बिगड़ गई। देर शाम डीसीएम लेकर खतमसराय चौराहे से निकला था कि गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने गो-तस्करी की आशंका में डीसीएम का पीछा कर विक्रमजोत के पास पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया था। जहां पहुंचे राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डाॅ. राममूर्ति वर्मा ने एक गोवंश को मृत घोषित किया और शव परीक्षण किया। शेष 9 गोवंश को सुरक्षित मल्हनी गोशाला में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मल्हनी गोशाला पर एक दर्जन सफाईकर्मी के सहयोग से कैचर वाहन से तीन-तीन गोवंश को शिफ्ट में लादकर कुल 6 गोवंश को रूपगढ़ गौशाला में भेजा गया। इस दौरान सचिव प्रतीक शुक्ला और पशु-चिकित्सक डाॅ. राममूर्ति वर्मा गोशाला पर मौजूद रहे। सचिव प्रतीक शुक्ला ने बताया कि गोशाला में भूसा-चारा और पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला को बंद करके उसमें मौजूद 64 गोवंश को दुबौलिया परसरामपुर और ब्लाॅक क्षेत्र के समीपवर्ती चार गोशालाओं में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed