फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "The debate in the village on the captive Modi '

‘नोट बंदी पर गांव में बहस करें मोदी’

Sat, 25 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 25 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
"The debate in the village on the captive Modi '
जीआईसी मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा की। नोटबंदी के मुद्दे पर गांव में बैठकर बहस करने की प्रधानमंत्री को खुली चुनौती दी तो पेंशन योजना में छूटी गरीब महिलाओं को दोबारा सरकार बनने पर एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात की। अखिलेश यादव ने सभा में मौजूद लोगों से 27 फरवरी को गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजकीय इंटर कॉलेज में बने मंच पर पहुंचते ही औपचारिक परिचय के बाद मुख्यमंत्री सीधे जनता से रूबरू हुए। कहा कि कांग्रेस से गठबंधन करते ही विपक्षी दल हर जगह घेरने की कोशिश करने लगे हैं। क्योंकि चार चरणों के चुनाव में पंजे का साथ मिलने से साइकिल की रफ्तार तेज हो गई है। कोई मुद्दा भाजपा वालों के पास नहीं है। हालत यह है कि वे श्मशान की बात कर रहे जबकि हम लैपटॉप की। अच्छे दिन पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन


कहा कि अच्छे दिन कहकर पूरे देश का लाइन में खड़ा कर दिया। ईमानदार, गरीब और मजदूर तबके की गाढ़ी कमाई को रद्दी कर दिया। लाइन में लगने से कई की मौत हुई। एक जगह तो बच्चा भी पैदा हुआ जिसका नाम खजांची रखा गया। उस गरीब महिला को ढूंढंकर दो लाख की मदद सपा ने दी है। कहा कि अब लाइन जरूर लगेगी वह भी बूथों पर जहां लोग साइकिल व पंजे के प्रत्याशी को वेट देकर जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने  प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि रमजान में अधिक और दीवाली में कम बिजली देने की बात कह रहे जबकि रमजान से अधिक दीवाली में बिजली दी। अफसरों ने पूरा आंकड़ा पेश किया। मुख्यमंत्री ने कन्या विद्याधन, लैपटॉप, 70 हजार पुलिस भर्ती और पुलिसभर्ती आसान करने के निणर्य समेत उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष राजकूपर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी सदर से महेंद्रनाथ यादव, हर्रैया राजकिशोर सिंह, कप्तानगंज राना कृष्ण किंकर सिंह, रुधौली से सईद अहमद खां, राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह आदि  मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed