फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dead body found near the stadium was that of Anil, a resident of Belwadadi.

Basti News: स्टेडियम के पास मिली लाश बेलवाडाड़ी निवासी अनिल की थी

Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The dead body found near the stadium was that of Anil, a resident of Belwadadi.
- परिजनों ने बताया, किसी से नहीं थी दुश्मनी, हत्या क्यों हुई सुरागरसी में जुटी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। स्टेडियम के पास सोमवार को मिले शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के बेलवाडाड़ी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। शुरुआती छानबीन में माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करके शव फेंका गया है। पिता मिठाई लाल का कहना है कि अनिल कुमार रविवार से घर से गायब था, लेकिन अभी तक हत्या क्यों हुई और किसने की इसका पता नहीं चल पाया है। जांच कर रहे शहर कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सोमवार की सुबह कचहरी स्थित स्टेडियम के पास 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। आसपास पड़े ईंट के टुकड़ों से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। मगर मंगलवार को पुलिस कहने लगी कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र करके शव वहां फेंका गया है।
विज्ञापन

------
पिता बोले, किसी से नहीं थी दुश्मनी

मंगलवार को लाश की पहचान होने के बाद अनिल के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। अनिल के पिता पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्ति कर्मचारी मिठाई लाल का कहना था कि उनका बेटा रविवार से ही घर पर नहीं आया। बेटे की हत्या पर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शास्त्री चौक, स्टेडियम गेट और आसपास के अन्य स्थानों का सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। हालांकि घटना स्थल तक आने के कई रास्ते बताए जा रहे हैं। वहीं रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी की फुटेज की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed