फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The constable accused of beating in custody is involved in usury

Basti News: हिरासत में पिटाई का आरोपी सिपाही सूदखोरी में लिप्त

Tue, 01 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The constable accused of beating in custody is involved in usury
बस्ती। 17 वर्ष के आदर्श उपाध्याय पर कहर ढाने के आरोप में निलंबित सिपाही सूदखोर निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों का गिरोह इस काम में लिप्त है। छावनी, हर्रैया और दुबौलिया थानाक्षेत्र में कई लोगों को उसने ब्याज पर रुपये बांटे हैं।
विज्ञापन

जिसकी वसूली करने में वह अब भी सक्रिय है। मृतक के परिवार के लोगों ने जांच करने पहुंचे अधिकारियों को भी यह बात बताई। आदर्श के पिता के अनुसार गांव के बगल के गांव में उसके लगातार आने-जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

हाल में ही छावनी थाने के खान कला के बीडीसी सदस्य प्रेम कुमार कसौधन ने भी उसी सिपाही पर आरोप लगाया था। मूल रूप से बभनगांवा के रहने वाले प्रेम कुमार विक्रमजोत ब्लॉक के खानकला क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो वर्ष से वह सूदखोरों के दबाव की वजह से घर छोड़कर कभी अयोध्या तो कभी नोएडा में खानाबदोश जिंदगी जी रहा है। प्रेम कुमार कसौधन ने सोमवार को बताया कि आदर्श उपाध्याय को प्रताड़ित करने में जिस सिपाही को निलंबित किया गया है,उसके साथ छावनी थाने के कई सिपाही मिले हुए हैं।
उसने इन लोगों से 50 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिया था। उसके एवज में अपनी सारी जमीन बेचकर 1.11 लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद अभी सूदखोर डेढ़ लाख रुपये मांग रहे हैं।
बीडीसी सदस्य का यहां तक कहना है कि उसने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की थी तो बयान देने के लिए थाने पर बुलाया गया था। शनिवार को वह विक्रमजोत तक आया था लेकिन किसी ने उसे बताया कि सिपाहियों ने आदर्श जैसा हश्र करने का प्लान बनाया है।

वे लोग बुलाकर सुलह करेंगे और मार-पीटकर वही हाल कर देंगे,जो आदर्श का किया। इस डर से वह विक्रमजोत से लौट गया। उधर, आदर्श के पिता और माता का कहना है कि पुलिस महकमा उन सिपाहियों को बचा रहा है। अन्यथा अब तक उन पर केस दर्ज कर लिया गया होता। जबकि एसपी अभिनंदन ने पहले ही इन सभी आरोपों की जांच का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed