{"_id":"6862e4bbd3969570b10a889d","slug":"the-consolidation-officer-set-up-a-camp-and-listened-to-the-problems-of-the-farmers-basti-news-c-207-1-bst1004-139230-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चकबंदी अधिकारी ने कैंप लगाकर सुनीं काश्तकारों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चकबंदी अधिकारी ने कैंप लगाकर सुनीं काश्तकारों की समस्याएं
Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक के पूरे हेमराज गांव में चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कैंप लगाकर काश्तकारों की समस्याएं सुनीं। इस गांव के काश्तकार चकों के सीमांकन प्रक्रिया से असंतुष्ट थे और गांव में चकों का सीमांकन नहीं होने दे रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की थी।
चकबंदी अधिकारी संजय सिंह ने 40 से ज्यादा काश्तकारों की फाइलों का निरीक्षण किया। समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। चकबंदी के कानूनगो श्याम देव तथा लेखपाल आदि मौजूद रहे। काश्तकारों में विनय सिंह, हरिप्रसाद, बिहारी लाल, तुलसीराम आदि ने अपनी समस्याएं बताईं। संवाद