फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The condition of the road of Mangal Bazaar is bad, stones are uprooted.

Basti News: मंगल बाजार की सड़क की हालत बदतर, उखड़ी पड़ी हैं गिट्टियां

Wed, 25 Feb 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road of Mangal Bazaar is bad, stones are uprooted.
मंगल बाजार की खस्ताहाल सड़क। संवाद
पुरानी बस्ती। नगर मंगल बाजार सड़क की हालत खस्ताहाल है। सड़क की गिट्टियां जगह-जगह उखड़ी पड़ी हैं। जगह-जगह टूटी सड़क को दुरुस्त करने के नाम पर इंटरलॉकिंग ईंट से पाट दिया गया है। इससे वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बारिश में इन टूटी सड़कों पर जलभराव के कारण अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

शहर के इतने भीड़-भाड़ वाले बाजार में सड़क की इस बदहाली पर किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी की निगाह नहीं पड़ रही। इसका खामियाजा न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि बाजार के रास्ते आने-जाने वाले भी भुगत रहे हैं। जबकि मंगल बाजार शहर के बड़े और पुराने बाजारों में एक है। यहां कई बड़ी और प्रतिष्ठित दुकानें हैं। बाजार की सड़क की सालों से मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह टूट गई है। सड़क भी संकरी होने के कारण अक्सर यहां जाम लग जाता है। ऐसी हालत में खराब सड़कों के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं। कुछ जगह सड़क टूटकर गड्ढा बन गई। मरम्मत के नाम पर यहां इंटरलॉकिंग ईंट बिछा दी गई, तबसे इस सड़क की हालत और खराब हो गई है। पैदल चलने की हालत भी नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed