{"_id":"6526f67198d8c267e103d1c4","slug":"the-condition-of-roads-will-be-improved-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5635-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 30.15 करोड़ रुपये से 183 किमी सड़कों की सुधारी जाएगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 30.15 करोड़ रुपये से 183 किमी सड़कों की सुधारी जाएगी दशा
Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शासन ने गड्ढा मुक्त अभियान के तहत कार्य कराने के लिए दी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की 183 किमी ग्रामीण सड़कों व इस मार्ग में पड़ने वाली पुलिया की मरम्मत के लिए शासन से 30.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। काम कराने के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर को जोड़ने वाली खोराखार से सेंट बेसिल होते हुए रंजीत चौराहा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी । इसके अलावा कोतवाली के बगल से गड़गोड़िया, चननी, कांशीराम आवास होते हुए डारीडीहा तक जाने वाली सड़क की भी मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के परसा परसरामपुर से रोहदा मिश्रौली होते हुए उदयपुर मार्ग, हर्रैया सिरपतपुर से पिपरहिया मार्ग, बनगवा खास से बड़कापुरवा मार्ग, बाघानाला परसरामपुर से तलहबापुर मार्ग, राजकीय महिला महाविद्यालय हर्रैया का संपर्क मार्ग, हर्रैया श्रीपतपुर श्रृंगीनारी से मधवापुर मार्ग, श्रीरामजानकी सरवरपुर से खजुरी मार्ग गड्ढा मुक्त किए जाएंगे।
इसके अलावा महूघाट विशेषरगंज से खम्हरिया मार्ग, परशुरामपुर श्रीनगर से सलेमपुर कुंवर मार्ग, एनएच 28 से गोहनिया मार्ग, नरखोरिया पड़ाव से नरखोरवा गांव तक संपर्क मार्ग, लुम्बनी दुद्धी मार्ग से तकिहवा मार्ग, रुधौली इमरियागंज से अरदा मार्ग, सुरवार हनुमानगंज से मूढ़ाडीहा मार्ग, महुआर रायठ कॉलेज मार्ग, सरैया से ककरहवा मार्ग, बीएमसीटी किमी सात से मरवटिया मार्ग की भी दशा सुधरेगी।
विज्ञापन
बस्ती-महसों-महुली से डिलिया मार्ग, गनेशपुर-दुबौला मार्ग से कटरा खुर्द मार्ग, बस्ती -महसों-महुली किमी दो से भुअर निरंजनपुर मार्ग, बस्ती-गोरखपुर मार्ग से झलकटिया कुर्थिया मार्ग, बेलाड़ी चौराहे से पिपरा गौतम सालवाहनपुर मार्ग, बोदवल बाजार से रामपुर रेवटी मार्ग, मुंडेरवा लालगंज से लोहदर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।