फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The color used in cakes can spoil your health

Basti News: सेहत की रंगत बिगाड़ सकता केक में इस्तेमाल रंग

Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The color used in cakes can spoil your health
बाजार में क्रिसमस को लेकर तैयार कर रहे केक व अन्य खाद्य सामग्री संवाद
बस्ती। उमंग और उल्लास के पर्व क्रिसमस से पहले ही बाजार में केक की मिठास फैलने लगी है। मॉल से लेकर बाजार और घरों से लेकर दुकान तक संचालित बेकरी पर इन दिनों केक के जमकर ऑर्डर आ रहे हैं। केक की रंगत निखारने के िलए इसमें इस्तेमाल केमिकल वाले रंग सेहत बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें भी प्लम, चॉकलेट, फ्रूट और एगलेस केक की डिमांड सबसे ज्यादा है। लेकिन, केक में मिलावट का अंदेशा पर विभाग चौकन्ना हुआ है। निगरानी के लिए छह सदस्यीय टीम लगा दी गई है। क्रिसमस और नए साल के आगमन से पहले धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। बताते हैं कि बाजार में पारंपरिक प्लम केक, फ्रूट केक हमेशा से लोगों की पसंद होते हैं, ऐसे में इसमें मिलावट की योजना बना लिए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस केक में अखरोट, बादाम, काजू को शामिल किया जाता है। फलों के केक में किशमिश, चेरी, कैंडी, ऑरेंज जेस्ट से फ्लेवर दिया जाता है। वहीं पारंपरिक प्लम केक को बनाने के लिए वाइन के साथ केक मिक्स को करीब 15 दिन पहले से तैयार किया जाता है। इसके अलावा रम, ब्रांडी मिक्स केक भी स्पेशल ऑर्डर पर तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। जिसका फायदा धंधेबाज उठाना चाह रहे हैं। केक में मैदा, सूजी के अलावा फिनिशिंग और आकर्षक के लिए कई फ्लेवर रंग मिला रहे हैं। इससे सेहत भी बिगड़ सकती है। वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या व क्रिसमस डे के लिए भी डिजायनर केक ऑर्डर किए गए हैं।
इनके ऊपरी हिस्से में मेरी क्रिसमस, सेंटा, स्लेज, स्नोमैन आदि से की गई कारीगरी केक को देखने में बेहद आकर्षक बना रही है। लेकिन, धंधेबाज इस पर्व की आड़ में कई मिलावटी सामग्री खपाने की योजना बना लिए हैं।
शहर में बड़े पैमाने पर बेकरी और केक बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही है। यह फैक्टरी अधिकांश गलियों और गुमनाम जगहों पर होती है, ताकि वहां तक आसानी से कोई पहुंच न सके। इससे अधिकारी भी भौंचक्के रह जाते हैं। हालांकि, टीम ने सोमवार से जांच तेज कर दी है। पहले चरण में चिह्नित फैक्टरी पर छापेमारी शुरू है।
आकर्षक सज्जा और सामग्री तय करती है कीमत : बेकरी कारोबारी मनीष के अनुसार, क्रिसमस पर बेकरी में दो से तीन तरह के केक लोग बनवा रहे हैं। पारंपरिक प्लम के अलावा मित्रों आदि के यहां भेजने के लिए एगलेस, फ्रूट और चॉकलेट केक भी बनवाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है।

इसके अलावा लग्जरी और डिजाइनर केक की कीमत 1600 रुपये तक है। 3 से 6 किलो या उससे अधिक वजन के यह केक सिर्फ ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं। इसमें बेल्जियम चॉकलेट ट्रफल, ऑर्गेनिक बटर, जैम और विदेशी मेवों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed