फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The clothing market is buzzing, with winter weddings bringing a boom in business.

Basti News: कपड़ों का बाजार गुलजार, सर्दी सहालग से चटख हुआ कारोबार

Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The clothing market is buzzing, with winter weddings bringing a boom in business.
गांधीनगर बाजार में गर्म कपड़े और शादी-विवाह संबंधी कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं व अन्य
बस्ती। सहालग और सर्दी की जुगलबंदी से कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने वैवाहिक परिधान और गर्म कपड़ों की खरीदारी की। इस बार जल्दी सर्दी शुरू होने के कारण दुकानदाराें को गर्म कपड़ोंं का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इस बार चमकदार कपड़े लोगों को खूब भा रहे हैं। इसमें भी कई वैरायटी मौजूद हैं। महिलाएं स्वेटर, जैकेट, शॉल पसंद कर रही हैं। बीते साल ठंड कम पड़ने से दुकानदारों का काफी स्टॉक बच गया था। उसे निकालने के साथ ही दुकानदारों ने नया माल भी मंगवा लिए हैं। उन्हें इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है और पिछले साल के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। कपड़ों के व्यापारी अनुज मोदी का कहना है कि इस बार शादी के सीजन में मारवाड़ी लहंगा दुल्हनों की पहली पसंद है। इस सीजन में मारवाड़ी, वेलवेट और जोधापुरी लहंगों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। खरीदार की पसंद के अनुसार पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के लहंगे उनकी दुकान पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑर्गेंजा साड़ियों, अफगानी ड्रेस, शरारा-गरारा, प्लाजो सेट और स्कर्ट-टॉप की भी मांग बढ़ी है। वहीं शेरवानी छोड़ इस बार दुल्हों को गला बंद सूट पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed