{"_id":"64f4d154219861d85a0c4a14","slug":"the-city-will-be-given-a-new-lookthree-intersections-will-be-decorated-on-the-lines-of-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3749-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर को दिया जाएगा नया रूप...लखनऊ की तर्ज पर सजेंगे तीन चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर को दिया जाएगा नया रूप...लखनऊ की तर्ज पर सजेंगे तीन चौराहे
विज्ञापन
शहर के प्रवेश द्वार बड़े वन, शास्त्री चौक व कंपनी बाग चौराहा का बदलेगा स्वरूप, चौराहे पर उकेरे जाएंगे देशभक्त व महापुरुषों के चित्र व संबंधित श्लोगन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र का शास्त्री चौक, कंपनी बाग व बड़े वन लखनऊ से आने वालों का इंट्री गेट है। इस गेट पर जहां तहां बेतरतीब सजी दुकानों व जाम से लोगों को शहर में प्रवेश से पहले ही खराब छवि नजर आती है। अब इसे सुधारने के लिए पालिका प्रशासन व बीडीए इन चौराहों का स्वरूप बदल देगे। बड़ेवन, शास्त्री चौक व कंपनी बाग को लखनऊ के खूबसूरत व सुविख्यात चौराहों की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद व बीडीए खाका खींचने में लग चुकी है। यही नहीं इन चौराहों के चारो तरफ लोग सुबह-शाम सैर सपाटा भी कर सकेंगे।
ब़ड़े वन, शास्त्री चौराहा व कंपनी बाग की गिनती मंडल मुख्यालय के प्रमुख चौराहों में की जाती है। कारण यह है कि इन चौराहों से होकर जहां कमिश्नर व डीआईजी अपने कैंप कार्यालय यानी कि आवास पर पहुंचते हैं, वहीं डीएम व एसपी अपने दफ्तरों में पहुंच कर आम जन की फरियाद सुनते हैं। यही नहीं कचहरी स्थापित होने के कारण यहां तकरीबन मंडल स्तर के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। यहां की सबसे बड़ी दुश्वारी यहां पर सुबह से लेकर दे रात तक सब्जी बेचने वाले ठेले व मुख्य सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण है। जिस कारण यह चौराहे पूरी तरह से विलुप्त होते जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने शास्त्री की प्रतिमा के पास पार्क व हाईमास्ट लाइट स्थापित किए हैं। यहां सीमेंट की सीटें स्थापित कर सुधारने का प्रयास किया है। इन्हें उपयोगी बनाने के लिए पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने विभागीय अभियंताओं की टीम को नए सिरे से सजाने का निर्देश दिया है। जल्द ही शहर के इन मुख्य चौराहों के चारों तरफ मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी और चौड़ीकरण कर दीवारों को खूबसूरत पत्थरों से सजाया जाएगा। साथ ही इन दीवारों पर देशभक्त, महापुरुषों व जिले की प्रमुख विभूतियों का चित्र व संबंधित श्लोगन लिखे जाएंगे। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि यहां शहरियों के बैठने व टहलने-घूमने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। बताया कि इसके लिए खाका खींचा जा रहा है।
-- --
चौराहे पर स्थापित हुआ ट्रैफिक पोल, अवैध वाहनों व नो एंट्री की होगी निगरानी
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन स्थित बस्ती के बड़ेवन चौराहे को अब और बेहतर तरीके से सजाया गया है। दूसरी तरफ सड़क सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर भी अन्य संसाधन स्थापित किए जाएंगे। यहां ट्रैफिक पोल स्थापित कर 24 घंटे सिपाही तैनात किए जा रहे हैं और शहर से होकर या फिर शहर के अंदर आने वाले वाहनों की नियमित निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
बड़ेवन चौराहा मंडल मुख्यालय पर पहुंचने का प्रमुख प्रवेश द्वार कहा जाता है। कारण यह है कि फोरलेन के फलाईओवर के नीचे से होकर जहां सिद्धार्थनगर, नेपाल, पीलीभीत, बहराइच व गोंडा से आने वाले वाहनों का आवागमन होता है, वहीं फ्लाईओवर के सर्विस रोड से लखनऊ व गोरखपुर से वाहनों की आवाजाही होती है।
-- -