{"_id":"69a9cf4907682ea2290eef25","slug":"the-city-struggled-with-traffic-jams-on-the-second-day-of-holipassersby-were-troubled-basti-news-c-207-1-bst1005-154348-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली के दूसरे दिन जाम से जूझता रहा शहर...राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली के दूसरे दिन जाम से जूझता रहा शहर...राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहे पर जाम में फंसे लोग संवाद
बस्ती। होली पर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई थी। त्योहार बीतने के बाद लोग जब सड़कों और आने-जाने के लिए निकले व आवाजाही बढ़ी तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, इससे लोग काफी परेशान हुए।
होली के दूसरे दिन पुलिस कर्मी अपने थानों पर होली कार्यक्रम करते हैं। इससे अधिकांश ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी होली में व्यस्त दिखे। ट्रैफिक में लगे कर्मी के न होने से सड़क पर जाम लग गया। सर्वाधिक परेशानी जिला अस्पताल चौराहे पर हुई। यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहे। मरीज से लेकर अस्पताल कर्मी, डॉक्टर भी जाम में झेलते दिखे। बताया गया कि अचानक सड़कों पर दबाव बढ़ने के साथ ही ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन ने समस्या को और गंभीर बना दिया।
यही हाल गांधीनगर बाजार में रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के लोगों की भीड़ उमड़ने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। मंगलबाजार में भी स्थिति खराब रही। गलियों में ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी में ई-रिक्शा और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जा रहे थे। नियमों की अनदेखी के चलते बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पांडेय बाजार में भी यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
बाजार पहुंचे लोगों का कहना है कि यदि ई-रिक्शाओं के संचालन पर नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, तो त्योहारों के दौरान जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं यातायात प्रभारी का कहना है कि तिराहे-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही गार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। लोग अपने वाहनों से बाजार जा रहे हैं। वाहनों की तेज हुई आवाजाही से जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, कंपनीबाग, कटरा, रोडवेज और बड़ेवन में भी परेशानी हुई।