फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The city is full of illegal taxi stands...riders are being picked up wherever they want.

Basti News: शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड की भरमार...जहां मन वहीं भर रहे सवारी

Mon, 09 Mar 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The city is full of illegal taxi stands...riders are being picked up wherever they want.
कंपनीबाग चौराहे पर अवैध तरीके से संचालित हो रहा टैक्सी स्टैंड संवाद
बस्ती। शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं हो पा रही है। यातायात पुलिस एवं नगर पालिका के सभी प्रयोग विफल साबित हो रहे हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अवैध टैक्सी स्टैंड की भरमार हो गई है। जिसका जहां जी कर रहा हैं वहीं ऑटो एवं प्राइवेट टैक्सी सड़क के किनारे खड़ी कर सवारियां भरी जा रही है। इस चक्कर में जगह-जगह लंबा जाम लग रहा है। सिविल एवं यातायात पुलिस की मौजूदगी में यह खेल रोजाना हो रहा है। बावजूद इसके वर्जित स्थानों पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से नगर पालिका ने टैक्सी स्टैंड व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब जिसका जहां मन कर रहा हैं वहीं स्टैंड बना ले रहे हैं। शहरी क्षेत्र के कंपनीबाग, फव्वारा तिराहा, बड़ेवन, कटरा, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, पुराना किसान स्कूल, शास्त्री चौक आदि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा का टैक्सी स्टैंड बन गया है। यहां सुबह से ही ऑटो चालकों में सवारियों की छीनाझपटी शुरू हो जा रही है। कुछ जगहों पर अनाधिकृत लोग ऑटो रिक्शा का बकायदा नंबर लगवा रहे हैं। इसके बदले प्रति ऑटो प्रति चक्कर सवारी भरने के नाम पर 50 रुपये भी वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार टैक्सी स्टैंड संचालित करने वालों की सेटिंग यातायात और सिविल पुलिस दोनों से रहती है। इसीलिए इनके हिसाब से चलने वाले टैक्सी वाहनों को कोई रोकता- टोकता नहीं है। फव्वारा तिराहा, कंपनीबाग, अस्पताल चौराहा पर तो पुलिस की मौजूदगी में इन वाहनों की लंबी कतार दिन भर लगी रहती है। ऑटो वाहनों को सड़क पर आड़ा- तिरछा खड़ी कर सवारियां भरते हुए भी अक्सर देखा जाता है। इन वाहनों की धमा चौकड़ी के नाते जाम की समस्या भी खड़ी हो रही है। अस्पताल चौराहा पर घंटों जाम लगा रहता है। कंपनीबाग से सिविल लाइन रोड पर भी ऑटो वाहनों के चलते जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रूट निर्धारण व्यवस्था हुई फेल
यातायात पुलिस ने छह महीने पहले शहर के विभिन्न हिस्सों को जोन में बांटकर ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण की व्यवस्था बनाई थी। इसके तहत रेड जोन, यलो जोन समेत आधा दर्जन रूट बनाए गए। सभी ई-रिक्शा वाहनों को रूट आवंटित भी किए गए। लेकिन, यह व्यवस्था एक महीने भी नहीं चल पाई। ई-रिक्शा चालकों ने अधिकांश रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण विरोध कर दिया। इसके बाद व्यवस्था फिर जस की तस स्थिति में पहुंच गई। वर्तमान में प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा सभी संचालित किए जा रहे हैं।
----------
बड़ेवन पर भारी वाहनों का टैक्सी स्टैंड
शहर के प्रवेश मार्ग पर हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे बड़ेवन चौराहे पर लखनऊ रूट की प्राइवेट बसों का स्टैंड संचालित हो रहा है। जबकि यहां यातायात और कोतवाली की सिविल पुलिस की चौकी भी स्थित है। यहां दिन भर अयोध्या और लखनऊ रूट के प्राइवेट टैक्सी छोटे वाहन एवं बस सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते रहते हैं। इस वजह से इस चौराहे पर लंबा जाम लगा रहता है।

कोट
अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर अभियान चलाया जाएगा। शहर के वर्जित स्थलों पर कतई टैक्सी वाहनों को नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके लिए यातायात एवं थाने की टीम लगाई जाएगी।
-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed