फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The border extension file has been pending for 13 months again...the wait has increased.

Basti News: 13 माह तक फिर लटक गई सीमा विस्तार की फाइल...बढ़ा इंतजार

Mon, 02 Mar 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The border extension file has been pending for 13 months again...the wait has increased.
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के सीमा विस्तार का सपना इस साल पूरा नहीं होगा। इसके लिए फिर से शहरवासियों को 13 माह इंतजार करना पड़ेगा। कारण, जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के चलते सीमा विस्तार और नाम परिवर्तन संबंधी कार्यों पर रोक है। ऐसे में लोगों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो साल से नपा बस्ती सीमा विस्तार की फाइल शासन में लटकी हुई है। विस्तार न होने से नगर पालिका के राजस्व में भी वृद्धि नहीं हो पा रही है। अब, 13 माह यानी की जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण होने तक इस कार्य पर रोक है। बताया गया कि वर्ष 2027 तक जनगणना का कार्य चलेगा। तब तक सीमा विस्तार की फाइल पर हरी झंडी मिलना मुश्किल है। ऐसे में सीमा विस्तार वाले गांवों के लोगों को इंतजार अभी और करना पड़ेगा। शहरी सुविधा पाने के लिए लंबे समय से आसपास के नागरिक प्रतीक्षा कर रहे हैं। बताया गया कि जनगणना मई में शुरू होगा। ऐसे में नाम परिवर्तन, सीमा संबंधी विस्तार आदि कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इससे नपा बस्ती सीमा का विस्तार संबंधी फाइल पर फिर से अनुमोदन मिलना मुश्किल भरा है।
विज्ञापन

25 से बढ़कर 40 हो जाएगी वार्डों की संख्या : वर्तमान समय में शहर में 25 वार्ड हैं। सवा लाख आबादी है। जानकारों का कहना है कि नये गांवों के शामिल होने के बाद साढ़े तीन लाख आबादी हो जाएगी। वर्तमान में 19.4 वर्ग किमी क्षेत्र में शहर फैला है। पांडेयडीह, कृष्णाभगौती, देवराव, भैसहियां, भद्रेश्वरनाथ, जामडीह शुक्ल व पांडेय, नवडाड़ तिवारी, लबनापार, सोनबरसा, घरसोहिया, गिदही बुजुर्ग व खुर्द, वैरिया, परसातकिया, जिगना, पिपरा रामकिशुन, करनपुर, झरकटिया, पचौरा, जिगनी, बायपोखर, बरवा, लखनौरा, बड़ेरिया खुर्द, बंदरिया बुजुर्ग, मरवटिया, लैबुढ़वा, अमौली, चैनपुरा, महुडर, बधावर, पिपरी, रुधौली आंशिक, देईपार, दामोदर, डडवा, खोराखार, नउवाडाडी, संतपुर, हरदिया बुजुर्ग, डिडौरा, मड़वानगर, बरगदवा, बड़ार, हवेली खास, बड़ेवन, मूड़घाट, नावछ, खौरहवा, भुअर निरंजनपुर, लौकिहवा, बेलगड़ी, मिश्रौलिया, मुंडेरवा, डारीडीहा, सुपेलवा, चननी सियरोवास, परासी, दुधौरा शामिल हैं। इससे वार्डों की संख्या 40 के करीब पहुंच जाएगी। इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। इससे बजट भी शासन से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed