{"_id":"6aa2fe2a7a0692ae26052f84","slug":"the-body-of-a-young-man-who-returned-home-from-mumbai-was-found-hanging-basti-news-c-207-1-bst1027-166442-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई से घर लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई से घर लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के सिसवारी बदन सिंह गांव में एक युवक ने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव निवासी शिवा (19) के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवा अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहता था और 6 सितंबर को ही गांव आया था। 7 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह मकान के एक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई।
परिजन ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखने पर शिवा कमरे में छत की कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद